मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश दें स्कूल : सिब्बल
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के साथ एक समारोह में भाग लेने आए कपिल सिब्बल ने कहा, "हम मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य स्कूलों में लाने की कोशिश कर रहे हैं।"
सिब्बल ने कहा कि इस तरह के बच्चे सामान्य स्कूली जीवन जी सकें इसके लिए उनका मंत्रालय आवश्यक नियम बना रही है जिससे उन्हें सामान्य स्कूलों में प्रवेश मिल सके।
स्वयंसेवी संगठन तमन्ना की प्रमुख श्यामा चोना ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बारे में कहा, " हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब सभी सामान्य स्कूलों के द्वार इन छात्रों के लिए खुल जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications