नेतृत्व परिवर्तन भाजपा का आंतरिक मामला : कांग्रेस

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व परिवर्तन को उसका आतंरिक मामला करार दिया जबकि वाम दलों ने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं है कि भाजपा की नीतियों में कोई बदलाव होगा।

लोकसभा चुनावों और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद भाजपा में नेतृत्व युवा नेताओं के हाथ सौंपा गया। पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर शुक्रवार को लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर सुषमा स्वराज को नियुक्त किया। भाजपा ने शनिवार को राजनाथ सिंह के स्थान पर महाराष्ट्र की पार्टी के इकाई के प्रमुख नितिन गडकरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "यह उनका आतंरिक मामला है।"

उधर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य एम.के.पंधे ने कहा, "इससे हमें नहीं लगता कि उनकी नीतियों में कोई बदलाव होगा।"

उन्होंने कहा कि भाजपा कि मूल नीतियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निर्देशित होती हैं।

माकपा नेता ने कहा कि आडवाणी को 'असुविधाजनक' पाने के कारण संघ ने उनको नेता विपक्ष के पद से हटाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+