राष्ट्रपति ने विकलांग बच्चों के साथ मनाया 75वां जन्मदिन
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने बच्चों से कहा, "मेरा जन्मदिन एक अनूठे तरीके से मनाया गया। मैं इससे बहुत प्रभावित हुई। आप मुझसे जुड़े हैं और मैं आपसे जुड़ी हूं।"
गौरतलब है कि तमन्ना स्कूल के बच्चे अपने स्कूल की रजत जयंती समारोह मना रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रपति ने स्कूल को 75,000 रुपये प्रदान किए।
इस मौके पर छात्रों के अभिभावकों ने गौरवान्वित महसूस किया और बच्चों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
तमन्ना स्कूल की संस्थापक श्यामा चोना ने कहा, " इन बच्चों में बहुत योग्यता है और केवल शिक्षा के तहत ही ये अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।"
इस मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "देश में विभिन्न तरह के विकलांग लोगों की संख्या 7 करोड़ है लेकिन उनके लिए कोई डाटा बेस नहीं है। अगले कुछ वर्षो में मैं इसे तैयार करने की योजना बना रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications