नदी साझेदारी मामले पर प्रगति चाहता है बांग्लादेश
ढाका, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के साथ अगले महीने होने वाली शिखर वार्ता से पहले बांग्लादेश तीस्ता नदी जल के बंटवारे पर भारत के साथ समझौता चाहता है।
विदेश सचिव मिराजुल कुयेस ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे से पहले बांग्लादेश तस्करों और कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा करना चाहता है।
युनाइटेड न्यूज एजेंसी ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) ने शनिवार को कुयेस के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री के 11 जनवरी से आरंभ हो रहे दौरे से पहले ढाका इन दोनों मुद्दों पर प्रगति की उम्मीद कर रहा है।
समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' ने कहा कि मंत्रिस्तरीय संयुक्त नदी आयोग की बैठक के लिए तिथि तय करने का भारत ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। गंगा नदी जल बंटवारे के संबंध में एक समझौता पहले से है।
हसीना के भारत दौरे के दौरान भारी सामानों के आवागमन में सुविधा के लिए दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। त्रिपुरा में एक बिजलीघर लगाने के लिए भारत बांग्लादेश के माध्यम से सामान भेजना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications