कसाब को सजा देने की जल्दी नहीं : थरूर

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने मुंबई पर आतंकवादी हमले के दौरान पकड़े गए एकमात्र जीवित पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को तुरंत फांसी पर लटकाने की मांग शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा करने की कोई जल्दी नहीं है और भारत इस मामले में अपनी लोकतांत्रिक न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेगा।

यह पूछे जाने पर कि दूसरों के लिए मिसाल कायम करते हुए भारत ने कसाब को क्यों नहीं तुरंत फांसी पर लटकाया? थरूर ने कहा, "हम ऐसा कुछ भी करने की जल्दबाजी में नहीं हैं क्योंकि वह सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।"

उन्होंने कहा, "यहां एक लोकतांत्रिक न्यायिक प्रक्रिया है और हम उसका पालन करेंगे।"

मुंबई पर 26/11 हमले के दौरान जीवित पकड़ा गया एकमात्र आतंकवादी कसाब शुक्रवार को न्यायालय के सामने दिए गए अपने बयान से पलट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+