हेडली के वीजा संबंधी मूल दस्तावेज मिले (लीड-1)
विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने शनिवार को हेडली के वीजा संबंधी दस्तावेज के बारे में कहा, "हां, दस्तावेज मिल गए हैं। उनकी जांच हो रही है। "
थरूर ने कहा, "हमारे लिए यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि उसने भारत में क्या किया था। इस संबंध में जांच जारी है।"
गौरतलब है कि थरूर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा था कि तहव्वुर राणा के दस्तावेज मिल गये हैं और हेडली के दस्तावेज तलाशे जा रहे हैं।
दूसरी ओर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा था कि यह कहना कि वीजा संबंधी दस्तावेज गायब हो गए, ठीक नहीं है। इस संबंध में सभी जानकारियां जांच एजेंसियों को दी जा रही हैं।
प्रवक्ता ने कहा था कि राणा और हेडली को 18 जुलाई 2007 और तीन मार्च 2006 को वीजा जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि राणा को 31 अक्टूबर 2008 को एक वर्ष का वाणिज्यिक वीजा भी जारी किया गया था।
गुरुवार को संसद में भी हेडली का मुद्दा उछाला गया था। विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण देने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications