उड़ीसा में अवैध खदानों के खिलाफ कार्रवाई
भुवनेश्वर, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा सरकार ने राज्य में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाते हुए पांच और खदान मालिकों से खनन कार्य रोकने को कहा है।
मंडलीय वन अधिकारी एस. के. मोहंती ने आईएएनएस को बताया कि राज्य वन विभाग ने खनिज पदार्थो की प्रचुरता वाले क्योंझर जिले की खदानों में खनन कार्य बंद रोकने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि विभिन्न खदानों में निर्धारित दिशा निर्देशों के उल्लंघन के प्रमाण मिलने के बाद खदान मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने कहा, " हमने जिले के 15 और खदान मालिकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी उनसे पूछा है कि क्यों न उन्हें निलंबन नोटिस जारी किया जाए।"
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राज्य के खनन विभाग ने अवैध खनन को लेकर 128 खदानों में कार्य रोकने का निर्देश दिया था और विभिन्न अयस्कों के 400 से अधिक कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications