आंध्र प्रदेश में प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियां रोकीं

हैदराबाद, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विभाजन का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों ने रायलसीमा और तटीय आंध्र इलाके में शनिवार को रेलगाड़ियां रोकीं।

रायलसीमा के कडप्पा और तटीय आंध्र के कृष्णा जिले में रेलगाड़ियां रोकी गईं। कडप्पा जिले में सर्वदलीय संयुक्त कार्य समिति ने 'रेल रोको' का आह्वान किया था।

कोदुरु रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-तिरुपति रायलसीमा एक्सप्रेस और हैदराबाद-चित्तूर वेंकटाद्री एक्सप्रेस को रोका गया।

मुदानुरु स्टेशन पर भी रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रोका। रेनीगुंटा में प्रदर्शनकारियों ने चेन्नई से हैदराबाद जा रही रेलगाड़ी को रोका।

कडप्पा के मेयर रवींद्रनाथ रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायचोटी पर रेलगाड़ियों को रोका।

एकीकृत आंध्र का नारा लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक में आग लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विभिन्न दलों कार्यकर्ताओं ने विजयवाड़ा में भी रेलगाड़ियों को रोका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+