टीआरएस अध्यक्ष तेलंगाना में निकालेंगे बस यात्रा
राव अपने अभियान की शुरुआत सोमवार से कर सकते हैं। वह हैदराबाद और तेलंगाना के नौ जिलों में बस यात्रा निकालने की योजना बना रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राव को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है लेकिन इसके बावजूद वह बस यात्रा निकालेंगे। माना जा रहा है कि बस यात्रा के दौरान राव के साथ पांच चिकित्सकों का एक दल भी शामिल रहेगा।
राव की बस यात्रा के मार्गो पर फैसला करने के लिए रविवार को टीआरएस पोलित ब्यूरो की बैठक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications