दिल्ली में व्यवसायी की हत्या, 2 घायल
पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 11.30 बजे मध्य दिल्ली के सदरबाजार में बहादुरगढ़ रोड पर हुई।
हथियारबंद लुटेरे बाजार में एक व्यवसायी को लूटने आए थे लेकिन आसपास के लोगों द्वारा प्रतिरोध करने पर उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की गोलीबारी में 44 वर्षीय नीलेश जैन की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीलेश सरश्वती विहार में रहते थे और सदर बाजार के अहीरन गली में पीतल का कारोबार करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications