2.50 लाख ग्राम पंचायतों में उपलब्ध होगी ब्रॉडबैंड सेवा: सचिन पायलट

पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देश में इंटरनेट का जाल बिछाने के उद्देश्य से अगले तीन वषरें में देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

बिहार के दौरे पर आए पायलट ने पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "अगले दो वषरें में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के देश भर में 2000 मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे तथा तीन वषरें के अंदर देश के 2़ 50 लाख ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।"

पायलट ने कहा कि इन सुविधाओं के लिए मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित तथा देश के सीमावर्ती क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के दो जिलों-औरंगाबाद तथा नालंदा को 'ई-डिस्ट्रिक्ट' बनाया जाएगा जिनमें संचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्होंने बिहार में जल्द ही बायो-मैक्स की सेवा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

संचार राज्य मंत्री ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बिहार के डाक विभाग में जल्द ही 1,790 लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+