पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के 3 जवान घायल
जम्मू, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले की एक अग्रिम सुरक्षा चौकी पर शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में क्रांति चौकी पर मशीनगन से भीषण गोलीबारी की।
अधिकारी ने बताया कि यह गोलीबारी नियंत्रण रेखा के उस पार से की गई और यह युद्घविराम समझौते का उल्लंघन है।
अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में बीएसएफ के तीन जवान घायल हुए। दोनों ओर से गोलीबारी 15 मिनट तक चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications