मलेशियाई महिला सांसदों को बच्चों की देखभाल के लिए अलग स्थान
एक महिला सांसद के सामने आ रही अपने पांच माह के बच्चे को स्तनपान कराने की समस्या के कारण यह व्यवस्था की गई। कई देशों में सार्वजनिक कार्य स्थलों पर महिलाओं द्वारा शिशुओं को स्तनपान कराने के मुद्दे पर बहस भी हो रही है। कुछ स्थानों पर महिलाओं के ऐसा करने पर प्रतिबंध भी है।
समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार वर्ष 2003 में आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया राज्य की संसद ने क्रिस्टी मार्शल नाम की सांसद को चैंबर में स्तनपान कराने पर बाहर कर दिया।
मलेशिया में इस व्यवस्था से लाभ पाने वाली नुरुह इजाज अनवर पहली महिला सांसद होंगी।
समाचार पत्र 'द स्टार' ने शनिवार को कहा कि विपक्ष की सांसद अनवर अपने पांच माह के बच्चे को दूध पिलाने के लिए इस सुविधा का उपयोग करेंगी।
स्वास्थ्य उप मंत्री रोसनाह अब्दुल राशिद ने कहा कि अपने बच्चे के जन्म के बाद वह इस सुविधा का उपयोग करेंगी। राशिद गर्भवती हैं।
अनवर (29 वर्ष) ने अपने बच्चे को स्तनपान कराने के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications