चण्डीगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध से निपटने के लिए कमर कसी
चण्डीगढ़, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। संगठित अपराध से निपटने के लिए चण्डीगढ़ पुलिस स्थानीय लोगों, बाजार कल्याण संघों की मदद ले रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
चण्डीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एस. श्रीवास्तव ने कहा, "संगठित अपराध पर नजर रखने के लिए पुलिस स्थानीय निवासियों के साथ ही बाजार कल्याण संघों के साथ बैंठकें करने में लगी है। हमें सभी क्षेत्रों से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।"
उन्होंने कहा, "चण्डीगढ़ में बड़ी संख्या में प्रमुख सरकारी और निजी कार्यालय, संस्थान और पंजाब, हरियाणा तथा चण्डीगढ़ के महत्वपूर्ण संस्थान हैं। 114 किलोमीटर के इस क्षेत्र में 11 लाख से अधिक लोग रहते हैं।"
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षो में शहर की पुलिस ने संगठित अपराध के मामलों को हल करने में करीब-करीब शत प्रतिशत सफलता हासिल की है।
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 30 नवंबर 2009 तक आबकारी अधिनियम के तहत 221 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 212 मामले हल किए गए। जबकि एनडीपीएस के अंतर्गत 65 मामले दर्ज किए गए और सुलझााए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications