जलवायु परिवर्तन सम्मेलन बिना समझौते के समाप्त
कोपेनहेगन, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोपेनहेगन में भारत सहित पांच देशों के प्रस्तावित समझौते का चार देशों द्वारा विरोध किए जाने के कारण संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन बिना किसी सहमति के शनिवार को समाप्त हो गया।
वेनेजुएला, बोलीविया, सूडान और तुवालू के विरोध के कारण दुनिया के अधिकांश देशों के समर्थन के बावजूद समझौते को स्वीकार करने पर कोई सहमति नहीं बन पाई।
डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स रोक्के रासमुस्सेन को अंतिम सत्र को तीसरी बार स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा।
गतिरोध के स्पष्ट होने के बाद ब्रिटेन ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications