नक्सली हमले में पुलिसकर्मी की मौत, 2 घायल
रांची, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के पलामू जिले में नक्सलियों द्वारा शुक्रवार रात किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
रांची से लगभग 170 किलोमीटर दूर नवाबाजार के समीप गश्त लगा रहे पुलिस दल को निशाना बनाकर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और अंधाधुंध गोलीबारी की। नक्सलियों और पुलिस के बीच लगभग तीन घण्टे तक मुठभेड़ चली।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications