'ब्रितानी बैंकिंग क्षेत्र में स्थिरता'

Bank of England
ब्रिटेन में बैंक ऑफ़ इंग्लैंड का कहना है कि पिछले छह महीनों में देश की वित्तीय अर्थव्यवस्था में 'सार्थक स्थिरता' आई है. बैंक ऑफ़ इंग्लैंड के अनुसार पिछले दिनों बैंकिंग क्षेत्र के सुधार के लिए उठाए गए क़दमों से स्थिति बेहतर हुई है जिनमें ऋणों में 0.5 प्रतिशत की कमी और दूसरे कार्यक्रम शामिल हैं.

हालाँकि बैंक ऑफ़ इंग्लैंड ने कहा कि व्यावसायिक बैंकों को दीर्घकालीन स्थिरता के लिए अभी और क़दम उठाने की आवश्यकता है. बैंकिग क्षेत्र के उधार में सुधार लाने के लिए बैंक ऑफ़ इंग्लैंड दो सौ अरब यूरो ख़र्च कर रहा है.

कोशिश का असर

बैंक ऑफ़ इंग्लैंड बैंकिग क्षेत्र की स्थिति में प्रगति लाने के लिए बैंकों की संपत्ति और दूसरी कंपनियों को ख़रीदने के लिए नई मुद्रा का भी इस्तेमाल कर रहा है ताकि बैंकिंग क्षेत्र के उधार को कम किया जा सके और मोटे तौर पर आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके.

छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में बैंक ऑफ़ इंग्लैंड ने कहा है कि पिछले छह महीनों में बैंक इस स्थिति में पहुँचा है कि वो मुनाफ़ा भी कमा रहा है और भविष्य में होने वाले संभावित घाटे को कम करने में भी सफल हुआ है, साथ ही बाहरी धन को भी बढ़ाया है.

बैंक के अनुसार इन सबका असर यह हुआ है कि बैंक की अल्पावधि कोष पर निर्भारता घटी है. हालाँकि रिपोर्ट में सावधान किया गया है कि बैंकों पर अब भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं और उसके उबरने के लिए अब भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है और ये भी कहा गया कि अब भी बैंक में संभावित सुधार के बजाए संकट का ख़तरा अधिक है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+