महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने यह रिपोर्ट लोकसभा में पेश की तो सपा, राजद और जद-यु के सदस्य इसके विरोध में खड़े हो गए। ये दोनों दल महिला आरक्षण विधेयक के मौजूदा प्रारूप का विरोध कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही माहौल राज्यसभा में देखने को मिला जब कांग्रेस की नेता जयंती नटराजन ने यह रिपोर्ट सदन के पटल पर रखीं।
रिपोर्ट में सिफारिश की गई है, "महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण वैधानिक है और नीति निर्धारण प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने से जुड़ी आवश्यक रणनीति के लिए भी यह आवश्यक है।"
राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "निजी एवं जन शिकायत और कानून एवं न्याय विभाग से संबंधित जयंती नटराजन की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति ने 17 दिसंबर, 2009 को महिला आरक्षण विधयेक पर 36वीं रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी।" विज्ञप्ति में कहा गया, "यह रिपोर्ट इसी दिन लोकसभा में भी पेश कर दी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications