पटरी से उतरी मुंबई लोकल, रेल यातायात प्रभावित

रोज की तरह गुरुवार को भी दैनिक यात्री ठाणे स्टेशन पहुंचे। करजत जाने वाली जिस ट्रेन का वे इंतजार कर रहे थे, वो प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची। पता चला कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। देखते ही देखते प्लेटफार्म पर ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई। ऑफिस के लिए लेट हो रहे यात्रियों को बसों से जाना पड़ा।
फिलहाल इस मार्ग पर कई ट्रेने रोक दी गई हैं और कई 30 से 40 मिनट लेट हो गई हैं। राहत कार्य जारी है। रेल प्रशासन का कहना है कि दोहपर साढ़े बारह बजे तक इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications