तेलंगाना मामले पर चिरंजीवी का इस्तीफा

Chiranjeevi
हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्य के गठन का विरोध करते हुए प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के प्रमुख के. चिरंजीवी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चिरंजीवी ने संवादाताओं से कहा कि आंध्र प्रदेश की बहुसंख्यक जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने पृथक तेलंगाना मसले पर अपना रुख बदला है।

उन्होंने कहा, "इस बदले हुए फैसले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं त्यागपत्र दे रहा हूं।" बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष किरण कुमार रेड्डी को सौंप दिया। चिरंजीवी रायलसीमा क्षेत्र की तिरुपति विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। पीआरपी के गठन के बाद से वह पृथक तेलंगाना राज्य के गठन का समर्थन कर रहे थे।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा पृथक तेलंगाना की मांग स्वीकार कर लिए जाने के विरोध में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा क्षेत्रों में हो रहे प्रदर्शन की वजह से चिरंजीवी ने अपना रुख बदला है। पृथक तेलंगाना के विरोध में प्रजा राज्यम के 18 में से 14 विधायकों ने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। तेलंगाना से पार्टी के दो विधायक हैं।

राज्य में गहराए राजनीतिक संकट के लिए चिरंजीवी ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से विचार किए बिना और अन्य क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं को जाने बिना यह 'एकपक्षीय' फैसला लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+