18 दिसंबर से 9 बजे से खुलेंगे बीएसई, एनएसई

एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रवि नारायण ने नए समय की घोषणा करते हुए बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अब सुबह 9:55 की जगह सुबह 9:00 बजे खुलेगा। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वन्द्वी एक्सचेंज (बीएसई) में व्यापार का समय बढ़ने के कारण एनएसई ने यह फैसला किया है।
बीएसई ने फिर किया परिवर्तन
एसएसई में व्यापार के समय में 55 मिनट के इजाफे की घोषणा के तुरंत बाद बीएसई ने भी व्यापार का समय सुबह 9 बजे से कर दिया। जबकि बुधवार की सुबह ही बीएसई ने व्यापार के समय में दस मिनट की वृद्धि कर बाजार खुलने का समय 9:44 कर दिया था। फिलहाल बीएसई सुबह 9:55 बजे खुलता है।












Click it and Unblock the Notifications