अदालत में राजखोवा-राजू बरुआ की पेशी

सरकारी वकील के कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया, "सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इन दोनों को जेल परिसर में ही सीजेएम के समक्ष पेश करने की इजाजत मांगी है।" उल्लेखनीय है कि इन दोनों को इनके परिजनों के साथ मेघालय में बांग्लादेश की सीमा से लगे इलाके से गिरफ्तार किया गया था और विगत छह दिसंबर को सीजेएम ने इन दोनों को 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि पुलिस इन दोनों को फिर से रिमांड पर नहीं लेना चाहती। वह इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजना चाहेगी, ताकि वे जेल में अपने अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिल सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications