दिल्ली के तापमान में गिरावट
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में पारा लुढ़कने के साथ ही गुरुवार की सुबह अपेक्षाकृत सर्द रही लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से अब भी अधिक है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार आसमान साफ रहने के साथ दिल्ली के दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को हल्का कोहरा छाये रहने की संभावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस मौसम सबसे दिन 28 नवंबर को रहा, जब न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications