नक्सलियों ने की व्यवसायी की हत्या
पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमार ने संवाददाताओं को बताया, "बुधवार देर रात नक्सलियों ने बीजापुर जिले के एक छोटे व्यवसायी राममनोहर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।"
रायपुर से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बीजापुर जिले के दूरदराज इलाके से व्यवसायी का विकृत शव और जली हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
स्थानी पुलिस अधिकारी का कहना है कि नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में व्यवसायी की हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications