स्टार पत्रिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी सिम्पसन
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक गोल्फ खिलाड़ी के साथ सिम्पसन के संबंधों की कहानियों में उन्हें वुड्स की कथित प्रेमिका बताया गया है। अमेरिकी 'स्टार' पत्रिका ने एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान साथ में नजर आए वुड्स और सिम्पसन के बीच संबंध बताया है।
सिम्पसन पत्रिका द्वारा प्रकाशित इन कहानियों से गुस्से में हैं और उनके प्रतिनिधि ने दावा किया है कि दोनों केवल परिचित हैं और उनके बीच इस तरह का संबंध बताया जाना हास्यास्पद है।
गायिका और अभिनेत्री सिम्पसन के प्रचारक का कहना है, "इस कहानी में केवल इतना ही सच है कि वे मिले थे। यह जल्दबाजी में हुई मुलाकात थी और दोनों ने एक फोटो खिंचाई थी, बस इतना ही था। जेसिका के वकील ने उन्हें ('स्टार' पत्रिका) एक पत्र भेजा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications