गोश्त की चोरी ने हत्यारे को सलाखों के पीछे पहुंचाया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ऑकलैंड उच्च न्यायालय में बुधवार को 52 वर्षीय जोसफ मार्टिन रीकर्स ने फरवरी 2001 में मैरी जैमिसन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
रीकर्स को पिछले साल अप्रैल में बाजार से छह डॉलर का गोश्त चुराने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक पुलिस ने आपराधिक जांच (शारीरिक नमूने) कानून के तहत रीकर्स के डीएनए के नमूने की जांच की थी।
इसे परीक्षण में पाया गया कि जिस महिला की हत्या हुई थी उसके वस्त्रों से मिले डीएनए के नमूने रीकर्स के नमूने से मिलते हैं।
रीकर्स को अगले वर्ष सजा सुनाई जाएगी। उसे हत्या के लिए उम्र कैद हो सकती है। ज्यादातर मामलों में उम्रकैद10 वर्ष की होती है लेकिन अधिक गंभीर मामलों में न्यायाधीश सजा बढ़ा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications