पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए भारत अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के साथ मिलकर काम करने के लिए संकल्पबद्ध है।
जलवायु परिवर्तन के मसले पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कोपेनहेगन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में भारत पर्यावरण के संरक्षण और हिफाजत के लिए शेष विश्व के साथ मिलकर काम करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यही हमारी सामूहिक धरोहर है, जिसे अपनी भावी पीढ़ियों के लिए हमें विरासत में छोड़ना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications