जवाहिरी की पत्नी का महिलाओं से जेहाद में शामिल होने का आग्रह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जवाहिरी की पत्नी ओमाइमा हसन ने मुस्लिम 'बहनों' को जेहाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जेहाद हर मुस्लिम पुरुष, महिला का फर्ज है। इस संदेश की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी।
जवाहिरी मिस्र का निवासी है और ओसामा बिन लादेन के बाद उसे अलकायदा का दूसरे नंबर का सरगना माना जाता है। वह नियमित रूप से वीडियो संदेश जारी करता रहता है लेकिन उसकी पत्नी ने पहली बार कोई संदेश जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications