जलवायु सम्मेलन के लिए कोपेनहेगन पहुंचेंगी हिलेरी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हिलेरी कोपेनगेहन में राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहुंचने से एक दिन पहले चर्चा में हिस्सा लेंगी। ओबामा को शुक्रवार को समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने कहा, "विदेश मंत्री और राष्ट्रपति ने कोपेनहेगन में उपयोगी भूमिका निभाने का फैसला किया है ताकि बैठक के आखिरी दिन जलवायु परिवर्तन पर वार्ता में उभरे मतभेद को काफी हद तक कम किया जा सके।"
गौरतलब है कि सम्मेलन के आखिरी दिन 119 देशों के प्रमुखों के शिरकत करने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications