देश की अदालतों में 3 करोड़ से अधिक मामले लंबित
मोइली ने लोकसभा में कहा, " उपलब्ध जानकारी के मुताबिक देशभर की अदालतों में 31,139,022 मामले लंबित पड़े हुए थे। त्वरित अदालतों के गठन के बाद 31.07 लाख मामलों में से 25.07 लाख मामलों का निपटारा किया गया है।"
मोइली ने कहा कि ग्राम न्यायालयों (ग्रामीण अदालतों) में लंबित मामलों का उल्लेख नहीं किया गया है।
कानून मंत्री ने कहा कि अदालतों में मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायधिशों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications