पृथक बुंदेलखंड राज्य का विरोध भी शुरू
बुंदेलखंड इलाका मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभाजित है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अलग राज्य के समर्थन में कई स्थानों पर आंदोलन चल रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश में इसका विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को कंसल्टेंट इंजीनियर्स फोरम के बैनर तले बुद्धिजीवी वर्ग ने अलग राज्य के खिलाफ धरना दिया।
फोरम के राजेंद्र सिलाकारी का कहना है कि बुंदेलखंड देश के पिछड़े इलाकों में है। सबसे पहले यहां विकास कार्य चलाने की जरूरत है। वे सवाल करते हैं कि हमारे पास ऐसा क्या है जिसके सहारे अलग राज्य को चलाया जा सके। अलग राज्य का मतलब है अराजकता को बढ़ावा देना।
धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की संस्कृति अलग है, जीवन शैली में फर्क है। इतना ही नहीं वहां अपराधों का बोलबाला है और मध्य प्रदेश के लोग शांत स्वभाव के हैं। यह स्थितियां मध्य प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications