मिसाइल परीक्षण से खड़े हुए ईरान की प्रतिबद्धता पर सवाल : अमेरिका
वाशिंगटन, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि ईरान द्वारा मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण करने से शांति को लेकर ईरान की प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में आ गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने कहा कि यह परीक्षण उस समय किया गया है कि जब पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ईरान की परमाणवीय गतिविधियों के शांतिपूर्ण हल की दिशा में प्रयासरत था।
गौरतलब है कि ईरान ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने मिसाइल 'सेजिल-2' का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications