प्रधानमंत्री के विमान के ट्राली से टकराने की जांच शुरू
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री के रवाना होने से तीन घंटे पहले विमान से ट्राली टकराने वाले चालक को निलंबित कर दिया गया है।
पटेल ने कहा कि चालक नया नहीं था। इसलिए यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई गलत इरादा तो नहीं था।
पटेल के अनुसार विमान को मामूली नुकसान पहुंचा। मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले में कोई खतरा नहीं उठाते हुए सुरक्षित रखे गए विमान 'खजुराहो' को सेवा में तैनात किया गया।
प्रधानमंत्री पहले दोपहर 2.45 बजे रवाना होने वाले थे लेकिन इस घटना के बाद वह शाम 5.30 बजे कोपेनहेगन रवाना हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications