सिवनी में सांप्रदायिक तनाव, निषेधाज्ञा लागू
मिली जानकारी के अनुसार कानीबाड़ा थाना क्षेत्र के सुपतरा गांव के एक धार्मिक स्थल के परिसर में गुरुवार को आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर लोग भड़क उठे और उन्होंने उपद्रव शुरू कर दिया। कई स्थानों पर पथराव करने के साथ कई स्थानों पर आगजनी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को उपद्रवियों पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
सिवनी के पुलिस अधीक्षक आर.एस. सिकरवार ने आईएएनएस को बताया कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर तनाव बढ़ने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिवनी में निषेधाज्ञा धारा 144 लगा दी गई है साथ ही पुलिस बल की कानीबाड़ा इलाके में तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications