अंबेडकर नगर में छात्रों पर लाठीचार्ज
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले कुछ स्थानीय हिंदी अखबारों में खबर प्रकाशित की गई थी कि 17 दिसंबर को जिले में बीएसएफ में भर्ती होगी।
जिल के कोतवाली प्रभारी एस.एन.सिंह ने गुरुवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि इस सूचना पर बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र गुरुवार को शहर के अकबरपुर मैदान में एकत्र हो गए। जब उन्हें पता चला कि किसी तरह की भर्ती नहीं होनी है तो वे भड़क गये और हंगामा करना शुरू कर दिया।
सिंह ने कहा, "आक्रोशित छात्रों ने रोडवेज की बसों व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने पुलिस से हाथापाई की। हालात काबू में करने के लिए मजबूरन छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि लाठीचार्ज में किसी छात्र को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।"
पुलिस के मुताबिक करीब 200 छात्रों के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी करने के मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के अलावा गलत खबर प्रकाशित करने वाले दो पत्रकारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications