एनएलएफटी के 7 विद्रोहियों ने किया आत्मसर्मण
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, " बांग्लादेश में प्रशिक्षित जनजातीय विद्रोहियों ने अपने नेता 34 वर्षीय रामसई रेयांग के नेतृत्व में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) और असम रायफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।"
आत्मसर्मपण करने वाले विद्रोहियों की उम्र 29 से 34 वर्ष के बीच है जो बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे शिविरों से भाग गए थे। समर्पण करने वाले विद्रोहियों ने बांग्लादेशी मुद्रा के अलावा अमेरिकी और चीन निर्मित कुछ हथियार और गोलियां जमा करवाईं।
गौरतलब है कि आत्मसमर्पण करने वाले विद्रोहियों से वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications