भाजपा के नए अध्यक्ष का फैसला 19 दिसम्बर को
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के नाम का फैसला करने के लिए पार्टी के संसदीय दल की बैठक 19 दिसम्बर को होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार संसदीय बोर्ड के महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगाने की उम्मीद है।
गडकरी का नाम पिछले कई महीनों से चर्चा में है। गडकरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन हासिल है, जिसने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्ाीकर पर उनको वरीयता दी।
गडकरी को अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में तीन वर्षो के कार्यकाल के लिए निर्वाचित घोषित किए जाने की उम्मीद है।
पार्टी नेता एस.एस. अहलूवालिया ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बैठक की तिथि की पुष्टि करने से इंकार कर दिया परंतु कहा कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के बारे में चर्चा होगी।
उन्होंने कहा, "तिथि के बारे में मैंने चैनलों से सुना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications