यमन सेना ने अलकायदा के 34 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय अखबार की वेबसाइट के हवाले से बताया है कि आतंकवादी देश के महत्वपूर्ण सरकारी सुविधाओं और विदेशी संस्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे।
पहली घटना में सैनिकों ने दक्षिणी अबयान प्रांत में अलकायदा के एक प्रशिक्षण शिविर पर धावा बोलकर 30 आतंकवादियों को मार गिराया।
वहीं दूसरी घटना में सनिकों ने राजधानी में आतंकवादियों के एक गुप्त ठिकाने पर हमला कर चार आतंकवादियों को मार गिराया और कई आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications