मतदान अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, " मतदान अधिकारियों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे पलामू जिले में हवाई पट्टी से 100 मीटर की दूरी पर एक कृषि भूमि पर उतारा गया।"
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी मतदान अधिकारी और पॉयलट सुरक्षित हैं।
राज्य में विधानसभा चुनाव के पाचवें चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 दिसंबर को की जाएगी।
गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान अधिकारियों को ले जाने के लिए छह हेलीकॉप्टरों का प्रयोग किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications