मोगली का जंगल अब भोपाल में !
राज्य पर्यटन विकास निगम ने भोपाल में स्थित विंडस एण्ड वेव्स रेस्टोरेंट के करीब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मोगली डेन का निर्माण कराया हैं। इसका 18 दिसंबर को उद्घाटन हो रहा है। इस स्थान को पूरी तरह मोगली के जंगल के समान बनाया गया है ताकि पर्यटकों को इस बात का अहसास हो कि वे मोगली के जंगल में आए हैं।
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक बी. एम. नामदेव ने आईएएनएस को बताया है कि मोगली डेन में मोगली के साथ उसके साथी जानवर शेर, चीता, भालू आदि की कृत्रिम आकृतियां भी नजर आएगी। इतना ही नहीं इन जानवरों की आवाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। यह आवाज यहां आने वाले बच्चो को मंत्रमुग्ध कर देगी। इस जंगल में सफेद दांत और बिना दांत का हाथी, घोंसले में बैठी चिड़िया भी नजर आएगी।
मोगली डेग मे पर्यटकों के लिए नए तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी इंतजाम है। यहां ग्रामीण व्यंजन पर्यटकों को मिलेंगें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications