कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने कदम उठाए : नारायणसामी
राज्यसभा में संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा, "खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सरकार चिंतित है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर काबू पाने के लिए उसने कई कदम उठाए हैं।"
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश की वार्षिक खाद्यान्न मुद्रास्फीति दर बढ़कर 19.95 फीसदी हो गई है।
नारायणस्वामी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर अनाजों की उपलब्धता बढ़ाने और जन वितरण प्रणाली के लिए आवंटन बढ़ाने के लिए गेहूं की खरीद जैसी व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications