गृहमंत्री गोवा का नाम बदनाम कर रहे हैं : पर्यटन मंत्री
प्रश्न काल के दौरान विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्ाीकर के एक सवाल के जवाब में पाचेको ने यह बयान दिया था। पर्ाीकर ने गोवा के समुद्री तटों पर भिखारियों, दलालों और खुदरा विक्रेताओं द्वारा पर्यटकों को परेशान करने का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोग कर्नाटक के हैं।
पाचेको ने कहा,"पर्यटन पुलिस पर्यटन मंत्रालय के दायरे में काम नहीं कर रही है। इस बारे में रिपोर्ट राज्य के गृहमंत्रालय को भेजी थी मगर वह इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस उन लोगों से हफ्ता वसूलती है।" उन्होंने कहा कि इससे गोवा का नाम बदनाम हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications