किसी भी मामले की सुनवाई नहीं करेंगे दिनाकरन (लीड-1)
कर्नाटक उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार आर.बी. बुधिहाल ने बुधवार एक अधिसूचना जारी कर कहा कि नए आदेश तक दिनाकरन सुनवाई के लिए न्यायिक मामले नहीं लेंगे। अधिसूचना में इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।
बहरहाल, दिनाकरन मुख्य न्यायाधीश की हैसियत से प्रशासनिक कामकाज संचालित करते रहेंगे।
सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति के लिए दिनाकरन के नाम की सिफारिश के फैसले के बाद उनके खिलाफ भूमि हड़पने के आरोप सामने आए।
इस कदम का स्वागत करते हुए बेंगलुरू अधिवक्ता संघ ने कहा कि दिनाकरन को प्रशासकीय कार्यो से भी अपने को अलग रखना चाहिए।
दिनाकरन के खिलाफ तमिलनाडु के वकीलों के एक समूह ने भूमि घोटाले का आरोप लगाया है। वह उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले वहां वकालत करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications