सरकारी परियोजनाओं में विलंब से 54,717 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार
गुरुवार को राज्यसभा में योजना और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री वी.नारायणसामी ने कहा कि परियोजनाओं की लागत 543,649 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 598,366 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप 54,717 करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ा है।
सभी 598 परियोजनाओं में प्रत्येक की लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक है।
उन्होंने कहा कि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने परियोजनाओं की धीमी प्रगति के कुछ कारणों का पता लगाया है। इनमें कोष की कमी, ठेकेदारों की देरी, परियोजना में बदलाव, भूमि अधिग्रहण की समस्याएं, अधिक लागत का पुनर्वास और सीमेंट तथा स्टील की कीमतों में वृद्धि शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications