प्रदर्शन से विकास और जनजीवन बाधित हुआ: रोसैया
एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि पिछले 20 दिनों में बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंची है और राजस्व प्रभावित हुआ है।
मुख्यमंत्री रोसैया ने कहा, "जब यहां व्यापार नहीं होगा तो राजस्व कैसे प्राप्त होगा"
उल्लेखनीय है कि अलग तेलंगाना राज्य को लेकर टीआरएस समर्थकों ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया और अब केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में आंध्र के तटवर्ती शहरों और रॉयलसीमा में प्रदर्शन की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
रोसैया ने सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि वे अपना विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से और लोकतंत्र के तहत सामान्य जनजीवन को प्रभावित किए बिना करें।
उन्होंने कहा, " सरकार कई तरह की कठिनाइयों का सामना कर रही है। सड़क परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यात्री और माल परिवहन भी प्रभावित हुआ है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना मुद्दे को बंद कर दिया है और इस पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। रोसैया ने कहा कि हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है। इस मुद्दे पर केंद्र को निर्णय लेना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications