नक्सलियों का मुकाबला विकास से ही हो सकता है : फारवर्ड ब्लॉक
बिस्वास ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "अविकसित क्षेत्रों का विकास ही नक्सली खतरे का उचित जवाब है। वामदलों के नेतृत्व में एक जनांदोलन चलाकर नक्सलियों से निपटा जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, " हम यूएपीए के विरुद्ध हैं क्योंकि यह कानून नक्सलियों से निपटने में मदद नहीं करेगा।"
फारवर्ड ब्लॉक के सम्मेलन में शामिल होने गुरुवार को कोलकाता आए बिस्वास ने कहा कि नक्सली हिंसा की मुख्य वजह गरीबी, विकासहीनता, बेरोजगारी और जनजातीय क्षेत्रों की उपेक्षा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications