प्रधानमंत्री के विमान से ट्रॉली टकराई, कोपेनहेगन रवानगी में विलंब (लीड-1)
प्रधानमंत्री जलवायु परिवर्तन के मसले पर जारी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कोपेनहेगन रवाना होने वाले थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थ विमान में लादते समय ट्रॉली विमान से टकरा गयी जिसकी वजह से विमान को मामूली नुकसान पहुंचा। विमान को 2.45 बजे उड़ान भरनी थी।
घटना के समय प्रधानमंत्री या कोई अन्य यात्री विमान में सवार नहीं था। अधिकारी ने बताया, "तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। कुछ मामूली अड़चन है और वे अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहते हैं।"
अधिकारियों ने बताया कि उड़ान में चंद घंटों का विलंब होगा। प्रधानमंत्री की रवानगी के लिए अतिरिक्त विमान तैयार है। प्रधानमंत्री भारत में कार्बन उत्सर्जन के स्तर में सुधार लाने संबंधी बड़े संदेश के साथ रवाना होने वाले थे। अब वह एयर इंडिया की नियमित उड़ान से रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री आठ सदस्यीय दल के साथ रवाना हो रहे हैं। इनमें विदेश सचिव निरुपमा राव और जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत श्याम सरन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा एक बड़ा मसला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications