रोसैया के कार्यालय के सामने टीआरएस विधायकों का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी टीआरएस विधायक अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर पिछले दिनों किए गए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए पार्टी समर्थकों को रिहा करने की मांग कर रहे थे।

टीआरएस नेता ई.राजेंद्र और विधायक हरीश राव ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवेश द्वार के सामने बैठ कर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने उनसे वादा किया कि पार्टी समर्थकों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस ले लिए जाएंगे।

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद उसमानिया विश्वविद्यालय के छात्रों और पार्टी समर्थकों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+