चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत, 13 नए मामले
चण्डीगढ़ प्रशासन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, " स्वाइन फ्लू से जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह पंजाब में पटियाला का निवासी था। हमने वहां के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है और उन्हें मृतक के परिवार के सदस्यों की चिकित्सकीय जांच करने के लिए कहा गया है।"
अधिकारी ने कहा कि तापमान गिरने की वजह से स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को 13 मरीजों से जांच के नमूने लिए गए थे। जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि इन 13 नए मामलों में पांच व्यक्ति पंजाब के विभिन्न कस्बों के रहने वाले हैं। चार व्यक्ति चण्डीगढ़ और चार अन्य हरियाणा के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications