मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 18.52 अंकों (0.11 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,894.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,979.52 के ऊपरी और 16,826.00 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.30 अंक (0.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,041.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,064.20 के ऊपरी और 5,013.15 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70.11 अंकों (1.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,513.30 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 69.38 अंकों (0.88 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,915.76 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), हेल्थकेयर और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। सीडी के शेयर मूल्यों में 1.72 प्रतिशत, हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 1.44 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्यों में 0.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
रियल्टी, तेल एवं गैस तथा पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.11 प्रतिशत, तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.59 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 0.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1628 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 1173 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications